रिविलगंज में हिंसक झड़प, एक की मौत

रिविलगंज में हिंसक झड़प, एक की मौत

छपरा।नगर प्रतिनिधि
जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के बड़का बैजू टोला गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। आपसी विवाद के कारण रात को हुई झड़प की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष के भी एक महिला समेत पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया दोनों पक्षों के बीच पुरानी आपसी रंजिश के कारण हत्या होने की बात सामने आई है। इस घटना के कारण गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों ने बताया कि सोनू सिंह उर्फ उमेश सिंह व दूसरे पक्ष के अमीर सिंह के बीच विवाद उत्पन्न हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस घटना में सोनू सिंह उर्फ उमेश सिंह 32 वर्ष तथा उनके भाई राजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। दूसरे पक्ष के देव मुनि सिंह के पुत्र अमीर सिंह तथा अमीर सिंह के पुत्र दीपक कुमार प्रदीप सिंह और सुग्रीव सिंह के पुत्र विशाल सिंह घायल हो गये। दोनों पक्ष के लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सोनू सिंह उर्फ उमेश सिंह की मौत हो गई।

अन्य समाचार