मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मोतिहारी। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 09 के पार्षद रेणु देवी के पति पूर्व पार्षद सुबोध ठाकुर व उनके पुत्रों के साथ 13 दिसम्बर की रात में हुई मारपीट ने एक नया मोड़ ले लिया है। घटना को लेकर मेहसी थाना में परस्पर विरोधी दो अलग-अलग मामले दर्ज कराए गए हैं। गांव में तनाव का माहौल है। इस मामले में ग्रामीण रेखा देवी ने पूर्व वार्ड पार्षद सुबोध ठाकुर सहित उनके पुत्रों पर एक षडयंत्र के तहत दरवाजे पर चढ़कर गर्भवती होने के बावजूद उनके व उनके पति व ससुर के साथ मारपीट व लुटपाट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। रेखा देवी का आरोप है कि पार्षद पुत्रों द्वारा उनके दरवाजे के पास गाली-गलौज की जा रही थी। मना करने पर उनलोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया व रोकने पर परिवार के लोगो के साथ भी मारपीट व लुटपाट की। घायलों का इलाज सामुदायिक चिकित्सा केंद्र मेहसी में चल रहा है। पूर्व पार्षद सुबोध ठाकुर ने भी गांव के तरुण कुमार सहित तीन अन्य पर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट व लुटपाट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। रेखा देवी तरुण कुमार की पत्नी बताई गई है। दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराने की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस अनुसंधान कर रही है। अनुसंधान के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे। उनके विरुद्ध न्यायोचित कदम उठाया जाएगा।

विधायक की पंचायत की दूसरी पुलिया भी बाढ़ में ध्वस्त यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार