पढ़ें 17 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन सोमवार है। आज दोपहर 12:35 बजे तक त्रयोदशी तिथि है, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। ऐसे में मासिक शिवरात्रि आज मनाई जाएगी। आज आपको भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। आज का दिन सोमवार भी भगवान शिव की पूजा के लिए ही समर्पित होता है। ऐसे में शिव आराधना के लिए आज का दिन उत्तम है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग
दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी ति​थि।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
विशेष: बुध, सिंह राशि में।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज की भद्रा: दोपहर 12:36 बजे से रात्रि 11:38 बजे तक।
विक्रम संवत 2077, शके 1942, दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 12 घंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्दशी, पुनर्वसु नक्षत्र 06 घंटे 44 मिनट तक तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र, सिद्धि्र योग 05 घंटे 59 मिनट तक तत्पश्चात व्यतिपात योग, कर्क में चंद्रमा।
मासिक शिवरात्रि पूजा मुहूर्त
मासिक शिवरात्रि की पूजा का मुहूर्त देर रात 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक है।
सूर्योदय और सूर्यास्त
17 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 58 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज मासिक शिवरात्रि के दिन चंद्रोदय 18 अगस्त के तड़के 04 बजकर 40​ मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त उसी दिन शाम को 05 बजकर 55 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 06 बजकर 44 मिनट से 18 अगस्त को सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक।
अमृत काल: आज देर रात 11 बजकर 36 मिनट से रात 01 बजकर 08 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक।
आज भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी तिथि है। भाद्रपद मास के 13वें दिन आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

अन्य समाचार