बिहार के सीवान जिले के पचरुखी थाने के जसौली गांव में रविवार की देर रात अपने दरवाजे पर सोए एक अधेड़ की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी। मृतक गांव का रामस्वरूप सिंह था। अपराधियों ने अधेड़ के सिर में दो गोली मारी है। इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
हालांकि हत्या की घटना की जानकारी घरवालों को सुबह हुई। देर सुबह तक जब अधेड़ सो कर नही उठा तब परिवार के सदस्य उसे जगाने गये। इस बीच लोगों ने देखा कि अधेड़ की सिर पर जख्म का निशान है जिससे खून निकल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल दलबल के साथ पहुंच हत्या की घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है। इधर पुलिस ने जांच के क्रम में घटना स्थल से दो कारतूस का खोखा बरामद किया है।