बच्चों के विवाद में महिला को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

इस्लामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोलाबिगहा गांव में शनिवार की रात बच्चों के विवाद में स्वजन भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष में गोली चला दी जिसमें 29 वर्षीया महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो बच्चों के विवाद में बड़े के कूदने से दो राउंड गोलियां चली थी। भोला बिगहा गांव में नवल सिंह और उनके गोतिया के परिजन बच्चों के विवाद में कूद पड़े। विवाद की शुरुआत नवल सिंह के परिजन तथा नवल के गोतिया के साथ हुई। बच्चों के साथ बढ़ते विवाद को लेकर एक दूसरे के परिजन भिड़ गए। मारपीट की घटना के बाद नवल सिंह के गोतिया अपने पुत्र के साथ मिलकर नवल सिंह की पत्नी ब्यूटी देवी को गोली मारकर फरार हो गया। ब्यूटी देवी को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला के जांघ में गोली लगी है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार