नालंदा में एनडीए की स्थिति काफी मजबूत

जागरण संवाददाता, बिहारशरी़फ : नालंदा में एनडीए की स्थिति काफी मजबूत होने का दावा करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार के कामों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत आज नालंदा में एनडीए की स्थिति काफी मजबूत हो चुकी है। जिले में ऐसा कोई गांव नहीं होगा, जहां प्रधानमन्त्री मोदी व एनडीए की सराहना नहीं होती हो। गांव-गांव में सीएससी सेंटर खुले हुए हैं। लगभग सारे घरों में बिजली, शौचालय और गैस सिलिडर पहुंच चुके हैं। लोगों को अपने जीवन में आया बदलाव सा़फ दिखने लगा है। इसके अलावा कोरोनाकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से अपनी जान हथेली पर रख कर, जरुरतमंदों की सेवा की है, उससे पार्टी पर लोगों का भरोसा और बढ़ा है। लोग यह जान चुके हैं कि केवल भाजपा ही उनके सुख-दु:ख का साथी है और इसी के हाथों में उनका भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दूसरी बड़ी ताकत उसका संगठन है। नालंदा के सभी बूथों पर सप्तऋषियों का गठन हो चुका है, इसके अलावा 18 सदस्यीय कमेटी भी बन चुकी है। यह सदस्य बिहार के सभी जाति और समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अतिरिक्त तमाम मंच-मोर्चों की जिला और मंडल स्तरीय टीमें भी मैदान में उतर चुकी हैं, जिन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। पार्टी की मजबूती देखते हुए, नालंदा की सभी सीटें एनडीए की झोली में जाना तय है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा “ झूठ और दुष्प्रचार पर टिका विपक्ष अभी भी नालंदा में अपने पांव जमाने की असफल कोशिशों में जुटा है। बहरहाल उनका यह खेल यहां नहीं चलने वाला। नालंदा के लोग इनकी 'फुट डालो और राज करो' की नीति से भलीभांति वाकि़फ है। उन्हें पता है कि जो दल आजतक अपने गठबंधन में एकता स्थापित नहीं कर पाए हैं, वह नालंदा या बिहार का भला क्या करेंगे।

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं के साथ किया सीधा संवाद यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार