डीएम ने की संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी की समीक्षा

बेगूसराय। जिले में संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी की समीक्षा को ले सोमवार को अधिकारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता डीएम अरविद कुमार वर्मा ने की। बैठक में उन्होंने संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी को ले अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान नाव, बाढ़ राहत शिविर, आइसोलेशन केंद्र की तैयारी, गर्भवती, धातृ, दिव्यांग, बीमार, वृद्ध, अनुसूचित जाति व जनजाति से संबद्ध व्यक्तियों की सूची, राहत एवं बचाव दल की स्थापना, प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष का गठन, कम्युनिकेशन प्लान, स्थानीय स्तर पर आपूर्तिकर्ता को चिन्हित करने आदि कार्यों की जानकारी उन्होंने प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को चिन्हित राहत शिविरों के पुन: भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। राहत शिविर में पीएचईडी से संबंधित कोई मामला मिलने पर तुरंत पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता के संज्ञान में लाकर निष्पादित कराने का निर्देश दिया। बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित लोगों की सूची की समीक्षा भी उन्होंने की तथा पूर्ण तैयार सूची को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया। गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के मद्देनजर इस नदी के तटवर्ती अंचलों के अंचलाधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश उन्होंने दिया। डीएम ने गंडक नदी के बांधों का भी सतत निगरानी करने का निर्देश एसडीओ एवं सीओ को दिया। बैठक में उन्होंने बलान एवं बैती नदी की स्थिति व उससे प्रभावित क्षेत्र एवं आबादी के संबंध में उन्होंने तेघड़ा एसडीओ से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान तेघड़ा एसडीओ ने कहा कि वहां के सिर्फ नदी तल क्षेत्र में रह रहे लोग ही प्रभावित हैं, किसी भी वास्तविक आवासीय क्षेत्र में पानी शेष नहीं है। डीएम ने तेघड़ा एसडीओ को स्थिति की समीक्षा करने तथा अनुग्रह अनुदान के योग्य व्यक्ति के लिए तत्काल नियमानुकूल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने सिविल सर्जन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ब्लीचिग का छिड़काव करवाने तथा फसल क्षति के संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी को आकलन करने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पेयजल योजना की स्थिति की समीक्षा भी की। जमीन विवाद के कारण रुके हुए कार्यों के निष्पादन के लिए डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. कृष्णमोहन वर्मा, आपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी अनीश कुमार, बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य भी मौजूद थे।

फिर लगी महिला के शव की बोली, इलाज में लापरवाही से हुई थी मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार