जितेंद्र स्वामी नहीं लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

महाराजगंज के बंगरा गांव में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी शामिल हुए। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कहकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। कहा कि मेरी जगह पर अनुज रोहित अनुराग उर्फ भोलाजी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि रोहित भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे। सीट पार्टी तय करेगी। दावा किया कि भाजपा के टिकट पर जनता अपने सहयोग से मेरे अनुज को विधानसभा में भेजेगी। इसके पूर्व भाजपा नेता ट्रांसपोर्टर मुन्ना वर्मा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मौके पर जलेश्वर सिंह, मुकेश सिंह, कौशल सिंह, विकास सिंह, आफताब आलम खान, धनंजय सिंह व बुलु सिंह थे।

अन्य समाचार