किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

कुमारखंड (मधेपुरा)। प्रखंड मुख्यालय में माकपा नेताओं ने मीरगंज जदिया पथ पर केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। मौके पर खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव ललन कुमार ने नेतृत्व में कई मांगों को लेकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कर रहे माकपा कार्यकर्ता बाढ़ में किसानों की धान की फसल नष्ट होने के कारण मुआवजे की मांग कर रहे थे। वहीं सभी गरीबों को राशन कार्ड, नई शिक्षा नीति वापस लेने, प्रत्येक परिवार को दस किलो अनाज एवं पांच हजार रुपया देने, लॉकडॉउन की अवधि का बिजली बिल माफ करने, किसानों का ऋण माफ करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। मांगों के समर्थन में कांग्रेस नेता चंदेश्वरी रजक के अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय में सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए ललन कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है। हत्या लूट दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहा है। गम्हरिया में जदयू प्रखंड अध्यक्ष के हत्या से साबित हो गया कि सरकार पार्टी के लोगों को बचाने में भी नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति मनुवादी नीति है। प्रखंड के हजारों गरीब अभी राशन कार्ड से वंचित हैं। जिनको राशन कार्ड मिला वह भी अधूरा है। किसानों का धान पानी में बर्बाद हो गया। मौके पर राजेंद्र यादव,कैलाश सिंह,अली हुसैन,गजेंद्र यादव,राजकिशोर सरदार, रघुनाथ ठाकुर,श्याम सुंदर यादव,राम नारायण यादव,बिजली खातून,ओम प्रकाश यादव,रोशन लाल मंडल,रामचंद्र मेहता,गुलाब सरदार,अनमोल यादव,सरयुग पासवान,अंबुज यादव सहित कई मौजूद थे।

संगठन को सशक्त बनाने पर दिया जोर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार