याद किए गए दशरथ मांझी

जमुई। प्रखंड के भलुका गांव में सोमवार को आयरन मेन दशरथ मांझी की 13वीं पुण्यतिथि के मौके पर लोगों ने सर्वप्रथम उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आम जनमत पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने की। आम जनमत पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसी देवी ने दशरथ मांझी के जीवन चित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे उन्होंने अकेले अपने दम पर पहाड़ को काटकर आम लोगों के लिए सड़क बना डाला। मुसहर सेवा संघ के जिलाध्यक्ष जयशेखर मांझी ने लोगों को उनके व्यक्तित्व का परिचय कराया। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेने कि बात कही। कार्यक्रम में बीएएसफ जिला को-ऑर्डिनेटर अशोक पासवान, सोनी कुमारी, निक्की कुमारी, राजकुमार, टोला सेवक राजाराम मांझी, मनोज माझी, विकास मित्र धीरज मांझी, वार्ड सदस्य सुलो मांझी समेत लगभग दो दर्जन ग्रामीण मौजूद थे।

रामेश्वर यादव को प्रत्याशी बनाने की आलाकमान से मांग यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार