मझवारी गोलीबारी मामले में 23 लोगों पर नामजद प्राथमिकी

बक्सर : गत रविवार को मझवारी गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुए गोलीबारी मामले में दोनों तरफ से कुल 23 लोगों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके बाद इनमें से दोनों तरफ के तीन-तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में शत्रुघ्न यादव, राकेश यादव, मनोज यादव, चंदन यादव, आशीष यादव और पंकज यादव का नाम शामिल है।

थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि घटना के सिर्फ नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताते चलें कि, मनोज यादव के यहां ट्रक से गिट्टी आ रहा था। मगर बारिश के चलते ट्रक उस जमीन में फंस गया। जिस पर दोनों पक्ष अपना स्वामित्व बता रहे हैं। अंततोगत्वा ट्रक बाहर नहीं निकलते देख चालक ने उसी जमीन पर गिट्टी गिरा दी। इसका राकेश यादव ने कड़ा विरोध किया। इसके बाद दोनों तरफ से तू-तू, मैं-मैं होने लगी और देखते ही देखते विवादित मैदान रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पहले लाठी-डंडे चले, फिर दहशत फैलाने की नीयत से कई राउंड हवाई फायरिग भी हुई। इस गोलीबारी के लिए दोनों पक्ष एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
पश्चिम के झरोखे से पूरब को देखने वाले साहित्यकार का निधन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार