जिले में मिले 73 कोरोना पॉजिटिव मरीज, पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 3220

जासं, छपरा : जिले में सोमवार को 73 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जबकि बीते दिन रविवार को जिले से 165 कोरोना मरीज पाए गए थे। बता दें कि जिले में अब तक कुल 51 हजार 102 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया जा चुका है। जिला एवं अनुमंडल अस्पताल के अलावा अब शहर के चौक चौराहों पर जांच किए जाने से मरीजों की पहचान में सुविधा हुई है। जिले में मिले 73 कोरोना पॉजिटिव मरीज छपरा सदर अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड एंटीजन किट से जांच में सामने आए हैं। 73 नये कोरोना मरीजों के मिलने के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या करीब 3220 हो चुकी है। जिले में अब तक 51 हजार 102 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया जा चुका है। जिसमें 3220 पॉजिटिव पाए गए हैं। अबतक कुल 2261 लोग स्वस्थ होकर घर को जा चुके है तथा 966 केस एक्टिव है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में कुल 280 कंटेनमेंट जोन बनाया गया था, जिसमें 75 कंटेनमेंट जोन हीं एक्टिव है। जबकि अब तक 205 कंटेनमेंट जोन को समाप्त किया जा चुका है। प्रखंडवार कोरोना संक्रमण की जांच और पॉजिटिव मरीजों की संख्या :-

शहर से लेकर गांव तक भक्ति भाव से मनाई गई संत गणिनाथ की जयंती यह भी पढ़ें
प्रखंड कुल जांच पॉजिटिव मरीजों की संख्या निगेटिव मरीजों की संख्या
पानापुर - 103 - 01 - 102
एकमा - 57 - 03 - 54
नयागांव - 60 - 02 - 58
मकेर - 100 - 04 - 96
मढ़ौरा - 138 - 08 - 130
मशरक - 149 - 00 - 149
तरैया - 142 - 02 - 140
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार