संगठन को सशक्त बनाने पर दिया जोर

शंकरपुर (मधेपुरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार राणा के अध्यक्षता में हुई। मौके पर सिंहेश्वर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मंजू सरदार ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर से लड़ना है। इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। पार्टी में आधी आबादी को पद देकर सम्मान बढ़ाया जाएगा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व में चुनाव लड़कर बिहार के विकास को गति प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में भी संगठन के हरेक कार्यकर्ता को प्रत्येक घर जाकर आमलोगों के, समस्या से रूबरू होनी चाहिये। वहीं जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण यादव ने कहा कि बिहार के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के हाथ को मजबूत करना है। मौके पर संतोष यादव ,बलदेव यादव ,बिनोद कुमार ,बबलू मुखिया ,मणिका ठाकुर,शंभू मंडल,मु.अलाउद्दीन,सौरभ बसंती,बिन्देश्वरी ठाकुर,सुबोध ऋषिदेव, शंकर सरदार सहित कई लोग मौजूद थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार