रामेश्वर यादव को प्रत्याशी बनाने की आलाकमान से मांग

जमुई। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के बारे में विचार रखे।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामेश्वर यादव भी उपस्थित थे। इस मौके पर सर्वसम्मति से यह निर्णय किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में चकाई विधानसभा सीट महागठबंधन के तहत कांग्रेस को देने कि आलाकमान से मांग की गई। वहीं जिला महासचिव रामेश्वर यादव को सर्वसम्मति से चकाई विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया और आलाकमान से मांग की गई। मौके पर रामेश्वर यादव ने कहा कि चकाई कांग्रेस का गढ़ रहा है। अगर फिर से कांग्रेस अपना प्रत्याशी घोषित करती है तो जीत सुनिश्चित होगी। मौके पर दिलीप वाजपेयी, श्यामदेव सिंह देवेंद्र पांडे, ताहिर अंसारी, जमाल अंसारी, रमेश पांडे, अनंत किशोर उपाध्याय, राज किशोर पांडे, मुस्लिम अंसारी, विनय चौधरी, मु. फिरोज, जुम्मन अली अंसारी, सोमरा मरांडी, मेघु साह, रोहित शाह आदि उपस्थित थे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार