बिना मास्क पहने 71 लोग धराए

जहानाबाद। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क पहनना तथा शारीरिक दूरी बनाना अतिआवश्यक है। इसके लिए जिला प्रशासन भी लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है। इसके बावजूद भी कुछ लोग अभी भी बिना मास्क पहनकर घर से बाहर निकल रहे हैं। इसपर रोक लगाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाने व ओपी की पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बिना मास्क पहने 71 लोगों को पकड़ा गया। उनलोगों से जुर्माने के रूप में तीन हजार की वसूली की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शकुराबाद थाने की पुलिस ने 16, मखदुमपुर ने 10, परसबिगहा ने 10, काको ने पांच,भेलावर ने 10, कलपा ने पांच, पाली ने 10 तथा ओकरी ओपी की पुलिस ने पांच लोगों से जुर्माने की राशि वसूल की।

नवगढ़ में नदी में डूबने से महिला की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार