फरार अभियुक्त गिरफ्तार

आलमनगर (मघेपुरा)। थाना क्षेत्र के बिसपट्टी पंचायत स्थित फसाहा निवासी विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि विक्रम कुमार के गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा था। यह पूर्व से ही फरारी चल रहा था। रविवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर कांड के फरार अभियुक्त विक्रम कुमार को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया वहीं थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार गश्ती की जा रही है।

संगठन को सशक्त बनाने पर दिया जोर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार