लॉकडाउन में बेरोजगार लोगों को नहीं मिल रहा काम

मोतिहारी। राजद विधानसभा स्तरीय सम्मेलन प्रखंड प्रकोष्ठ कमेटी विस्तार को लेकर सोमवार को खैरवा में हुआ। अध्यक्षता सीताराम यादव ने की और मंच का संचालन ध्रुव यादव ने किया। सम्मेलन में छौड़ादानो एवं बनकटवा प्रखंड के प्रकोष्ठ एवं पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी की गई। इस मौके पर कहा गया कि जदयू भाजपा की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर असफल है। कोरोना तेजी से फैलता जा रहा पर सरकार इसके आगे घुटने टेक चुकी है। लॉकडाउन में बेरोजगार हुए लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। लेकिन सरकार जनता को भ्रमित कर रही है। विधायक डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि बाढ़ से राज्य की बहुत बड़ी आबादी बुरी तरह प्रभावित है, लेकिन, वर्तमान सरकार गहरी नींद में सो रही है। शासन की तरफ से राहत कार्य के नाम पर लूट का खेल चल रहा है। राष्ट्रीय जनता दल इनको बेनकाब करेगा। जनता भी सब देख रही है और आनेवाले विधानसभा चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश सिंह, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शबनम आसिफ, डॉ. शकील अहमद, संतोष पटेल मौजूद थे।

ट्रक पर लदी यूरिया जब्त, जांच में जुटी पुलिस यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार