विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री के आगमन की तैयारी जोरों पर

पूर्णिया। विश्व हिदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिद परांडे के पूर्णिया आगमन को लेकर विश्व हिदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता विहिप पूर्णिया जिला मंत्री रवि भूषण झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए जिम्मेदारी दी गई। मंच व्यवस्था एवं सज्जा की जिम्मेदारी नगर मंत्री विनीत भदौरिया एवं उनके चार सहयोगियों को दी गई। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी पूर्णिया पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज मनु को दी गई। कार्यक्रम में आने वाले कार्यकर्ताओं से संबंधित व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष बृजभूषण सिंह को दी गई। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर अध्यक्ष अजय प्रसाद साह को दी गई। बैठक की संपूर्ण व्यवस्थाओं की निगरानी विहिप जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार के द्वारा की जा रही है। पोद्दार ने कहा कि बैठक में शारीरिक दूरी, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के नियमों का अक्षर सह पालन किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता बैठक में मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने का पालन करेंगे। विहिप जिला मंत्री रवि भूषण झा ने कहां कि बैठक की सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है एवं सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व को बखूबी समझते हुए निभा रहे हैं। कल की बैठक में जिला के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, मंत्री एवं संयोजक शामिल होंगे 20 से 25 कार्यकर्ता को शामिल होने का अनुमान है।

विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार