अब हर खेत को मिलेगा सिचाई का पानी, खेतों का सर्वे शुरू

बक्सर : सरकार की महत्वकांछी योजना हर खेत को पानी पर जिले में काम शुरू हो गया है। अब तक जिले में 28752 खेतों के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है, जिसमे सबसे अधिक इटाढ़ी प्रखंड में 7996 खेतों के सर्वेंक्षण अंतिम रूप से कर लिया गया है। जबकि शेष प्रखण्डों में भी युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसको पूरा करने के लिए सभी कर्मचारी जी जान से लगे हुए हैं।

प्राय: किसान खेती के लिए मौसम की बारिश पर आश्रित रहते हैं। ऐसे में कई दफा ऐसा होता है कि समय से वर्षा नहीं होने के कारण न सिर्फ किसान का मेहनत बर्बाद चला जाता है, बल्कि खेती में लगाए गए पैसे भी डूब जाते हैं। किसानों की इन समस्याओं को देखते हुए सरकार ने हर खेत को पानी देने की योजना बनाई है। इसके लिए गांव गांव घूमकर करकृषि विभाग के कर्मचारी एक-एक भू-खण्ड की जांच करते हुए यह पता लगाएंगे की अमुक खेत की सिचाई के लिए क्या साधन और संशाधन उपलब्ध हैं। वहां तक नहरों का पानी पहुंचता है कि नहीं, यदि नहीं पहुंचता है तो सिचाई के अन्य वैकल्पिक प्रबंध क्या हैं। कोई सामुदायिक सिचाई प्रणाली है तो उसकी क्या स्थिति है। यदि कोई साधन नहीं है तो उक्त खेत के लिए सिचाई का कौन सा साधन उपयुक्त होगा। इन सारी बातों की गहन छानबीन के आधार पर सिचित और असिचित खेतों के विवरण तैयार किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णानन्द चक्रवर्ती ने बताया कि जिले में 28752 खेतों का सर्वे कर लेने के बाद अभी 1,89,963 भू-खण्ड का सर्वे किया जाना शेष है। इसके लिए सभी प्रखंडों में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। सभी कृषि समन्वयकों को जल्द से जल्द सर्वे पूरा करने का निर्देश दिया गया है। जिले के हर गांव के एक एक खेत का सर्वे कर उसके सिचित और असिचित होने का आकलन करते हुए रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर असिचित खेतों के लिए सिचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। -कोरोना संकट ने लगाया था ब्रेक
शिवसेना का दामन छोड़ कई नेता हुए लोजपा में हुए शामिल यह भी पढ़ें
योजना तो पहले ही शुरू हो जानी थी, पर कोरोना संकट का इस योजना पर भी असर हो गया था जिससे बीच मे काम पूरी तरह ठप्प होकर रह गया था। अब स्थिति कुछ अनुकूल होते ही युद्ध स्तर पर इसे शुरू कर दिया गया है। और जल्द ही सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।
-967 का हुआ सर्वेक्षण
जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में काफी तेजी से सर्वे का काम किया जा रहा है। अब तक 28,752 खेतों का सर्वे कर लिया गया है, जिसमें सबसे अधिक इटाढ़ी प्रखंड में 7,996 जबकि डुमरांव में 2,453 और बक्सर सदर में 2,674 खेतों का सर्वे किया जा चुका है। डीएओ ने बताया कि प्रतिदिन के सर्वे की वो खुद मॉनिटरिग कर रहे हैं, जिससे काम पूरा करने में कहीं कोई कोताही नहीं बरती जा सके। सभी प्रखण्डों में एक साथ सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सर्वे का काम पूरा हो जाएगा।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार