चारो तरफ से पानी से घिरे घरों में कट रही जिदगानी

संसू दाउदपुर : चारों तरफ से पानी से घिरे घर में कट रही लोगो की जिदगानी। ये हाल है माझी प्रखंड के दाउदपुर साई टोला, जैतपुर साई टोला, दाउदपुर नोनिया टोला व दलित बस्ती के फंसे लोगो की । बाढ़ के पानी बढ़ने से दर्जनों घर में पानी घुस जाने के कारण लोग परेशान हैं। मकान के अंदर चौकी के ऊपर रह रहे हैं। पानी के साथ बह कर कीड़े-मकोड़े घर के अंदर पहुंच रहे हैं। लोग किसी मुश्किल हालात में जी रहे हैं। बरसाती सोंधी नदी का पानी दाउदपुर सांई टोला में सतार सांई, इम्तियाज सांई, भोला सांई, लडडू सांई, मुमताज, अख्तर सांई, असरफ अली आदि के घरों में घुस गया है। वहीं नोनिया टोली में मास्टर महतो, शंभू महतो, लड्डू महतो, राजेन्द्र महतो, शारदा देवी, राजू महतो, रामा महतो, परमात्मा महतो, हरेंद्र महतो, धनजीत महतो, श्याम बहादुर महतो, लाल बहादुर महतो, धुरेंद्र महतो, उपेंद्र महतो, अजीत महतो, कृष्णा महतो जितेंद्र महतो सलमा बीबी आदि के घरों में जमा हो गया है। जिसके कारण हजारों रुपये मूल्य के घरेलू सामान की क्षति हुई है। मुखिया प्रमोद सिंह ने बताया कि बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सीओ दिलीप कुमार व बीडीओ नील कमल ने बताया कि जल निकासी के लिए कई जगहों पर मछली पकड़ने के लिए लगाये गए चिलवन को हटाने के साथ अन्य उपाय किये जा रहे हैं। अब पानी धीरे धीरे कम हो रहा है। वही लोगों का कहना है कि अभी तक जल जमाव से निजात के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई कदम नही उठाया गया है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार