विधानसभा व वाल्मीकिनगर लोकसभा उप चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

बेतिया। आगामी विधान सभा एवं वाल्मीकिनगर लोक सभा उप चुनाव की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन अपनी कवायद शुरू कर दी है। बहरहाल जिला निर्वाचन दोनों ही चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर रही है। प्राथमिक स्तर की तैयारी करने के बाद अब जिला निर्वाचन आम निर्वाचन से जुड़े कार्यो का अंटवारा करने के लिए भी पहल शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुंदन कुमार ने एक साथ 11 कोषागों का गठन किया है। सभी कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के जारी आदेश के मुताबिक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल राय को कार्मिक कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इसके वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता नंद किशोर साह को बनाया गया है। कार्यस्थल जिला सूचना विज्ञान केन्द्र निर्धारित किया गया है। इस तरह अपर समाहर्ता नंद किशोर साह को परिवहन एवं ईवीएम कोषांग का भी वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि उप विकास आयुक्त रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह को प्रशिक्षण सामग्री, वज्र गृह एवं मतगणना, आचार संहिता व विधि व्यवस्था कोषांग्र के वरीय प्रभारी पदाधिकारी की जिम्मेवारी दी गई है। इसके अलावा उन्हें मीडिया एमसीएमसी, व्यय लेखा कोषांग, प्रेक्षक कोषांग एवं मत पत्र, डमी बैलेट, पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग में वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में कार्य करने को कहा गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण कोषांग में वरीय उप समाहर्ता बालेश्वर प्रसाद, निदेशक डीआरडीए राजेश कुमार को सामग्री कोषांग, डीटीओ राजेश कुमार सिंह को परिहवन कोषांग, नप के कार्यपालक पदाधिकारी विजय उपाध्याय को ईवीएम कोषांग, श्यामाकांत मेहरा को वज्रगृह कोषांग में नोडल पदाधिकारी के रूप में काम करने का निर्देश दिया है। जबकि बेतिया राज मैनेजर विनोद कुमार सिंह को आदर्श आचार संहिता, एसडीसी रश्मी कुमारी को मीडिया, राज्य कर संयुक्त आयुक्त राजीव रंजन को व्यय लेखा कोषांग, मद्य निषेध अधीक्षक लाला अजय कुमार को प्रेक्षक कोषांग तथा एसडीसी रवि प्रकाश को मतपत्र कोषांग में नोडल पदाधिकारी के रूप में लगाया गया है।

नहीं मिला मुआवजा तो बाढ़ में डूबकर दे देंगे जान.. यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार