राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सिवान। प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को राशन-केरोसिन नहीं मिलने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजद प्रखंड अध्यक्ष शारिक इमाम ने कहा कि प्रखंड के डीलर अपनी मनमानी कर रहे हैं। पंचायत के एक डीलर को प्रवासी मजदूरों को आधार कार्ड पर राशन देना है, लेकिन सभी पंचायतों में ज्यादातर डीलर अपनी मनमानी कर राशन नहीं दे रहें हैं। नए राशन कार्ड में किसी एक ही व्यक्ति का नाम आया है। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तो जांच के लिए आते ही नहीं हैं, इस कारण लोगों की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। जब कार्डधारियों को ही राशन नहीं मिल रहा है तो आधार कार्ड से क्या राशन मिलेगा। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना है कि शेखपुरा पंचायत के वार्ड 5 व 6 में डीलर द्वारा मनमानी की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में सतीश यादव, जिउत राम, मेराज अली, चांद अली, सोनालाल राम, वृजानंद शर्मा, गुल्ली यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

वन प्रक्षेत्र अधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी, प्राथमिकी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार