मछली मारने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल, 16 पर प्राथमिकी

संसू, तरैया: चैनपुर गांव में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों से एक-दूसरे पर अलग-अलग 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

एक पक्ष के सुदीश कुमार ने नौ लोगों को आरोपित किया है। इनमें प्रमोद कुमार, मिटू कुमार, विनोद कुमार, मिस्त्री महतो, राम चरण महतो, महेश महतो, मोती लाल महतो, सोनू कुमार व दिनेश कुमार को आरोपित किया गया है। आरोप लगाया गया है कि मंगलवार की सुबह के पोखरा में मछली का दाना डाल रहे थे। इसी बीच उनलोगों ेने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की कौशल्या देवी ने सात लोगों को नामजद किया है। इनमें मनु महतो, सुदेश महतो, सुनील महतो, राजनारायण महतो, भोला महतो, लालू महतो, अरुण महतो को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि सोमवार की रात में सामुदायिक शौचालय को उक्त लोगों ने तोड़ दिया और महिलाओं को अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।
55 कार्टन शराब लदी पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार