उप मुख्य पार्षद के चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

सुपौल। राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर पंचायत निर्मली के उप मुख्य पार्षद पद के चुनाव की तिथि आगामी 26 अगस्त 2020 निर्धारित होते ही नगर में चुनावी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। चौक-चौराहों पर वार्ड पार्षद की दावेदारी उप मुख्य पार्षद पद पर होने की चर्चा की जा रही है। हालांकि 3 वार्ड पार्षदों की दावेदारी उप मुख्य पार्षद पद पर होने की संभावना देखी जा रही है। अपनी दावेदारी प्रबल मानते हुए वार्ड पार्षद भी अपने पक्ष में वार्ड पार्षदों को गोलबंद करने में जुट गए हैं। ज्ञातव्य हो कि नगर में कुल 12 वार्ड पार्षद है। पिछले दिनों उप मुख्य पार्षद पद से रंजीत कुमार नायक का इस्तीफा दिए जाने के कारण यह पद रिक्त हुआ है। इधर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे ने बताया कि उप मुख्य पार्षद पद के चुनाव को लेकर नगर के सभी वार्ड पार्षदों को निर्धारित तिथि की सूचना का तामिला किया जा चुका है। अनुमंडल कार्यालय परिसर में निर्धारित तिथि पर उप मुख्य पार्षद पद का चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर से चुनावी प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है।

दुकान खोलने की अनुमति दे प्रशासन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार