नयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

बक्सर : गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय के साथ ही कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए उनकी 76वीं जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा करते हुए युवाओं का नेता बताया।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन करते हुए स्व. गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया। श्री हर्षवर्धन ने बताया कि स्व. गांधी के युवा नेतृत्व और युगांतकारी विजन ने भारत को तकनीकी क्षेत्र में अग्रणी के रूप में स्थापित करने का काम किया है। उनके असमय निधन से रिक्त हुए स्थान की आज तक पूर्ति नहीं की जा सकी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि कृतपुरा गंगा घाट पर स्थित राजीव रत्न गांधी स्मृति उद्यान के प्रांगण में स्व. गांधी की एक आदमकद धातु प्रतिमा स्थापना के संकल्प के साथ वैदिक विधि से शिलान्यास संपन्न कराया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के स्थापना निवस के अवसर पर इसी साल 28 दिसम्बर को स्व. गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। मौके पर श्रीकांत पाठक, कामेश्वर पाठक, अजय तिवारी, करूणानिधि दूबे, चितरंजन प्रसाद मीना आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर पार्टी के चुनाव कार्यालय में कांग्रेस परिवार के सदस्यों द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन करते हुए स्व. गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हं नमन किया गया। मौके पर एआइसीसी सदस्य डा. मनोज पांडेय ने बताया कि स्व. गांधी ने ही 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को मतदान का अधिकार देते हुए गांव-गांव में विकास का रास्ता खोलने का काम किया। स्त्येद्र ओझा ने देश में कंप्युटर क्रांति लाने का श्रेय देते हुए बताया कि यह देश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष तिवारी, संचालन रोहित उपाध्याय तथा धन्यवाद ज्ञापन अजय यादव ने किया।
कोविड के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान कर कराएं जांच : डीएम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार