शिकायत के बाद जंक्शन पर लगे तिरंगे को उतारा

जासं, छपरा : छपरा जंक्शन पर लगे तिरंगे को शिकायत के बाद स्टेशन अधीक्षक ने गुरुवार को उतरवाया। वह झंडा फट गया था। अब नया तिरंगा उपलब्ध होने पर उसे लगाया जाएगा।

शहर के दो युवकों मनीष कुमार मनी एवं सन्नी खान ने स्टेशन अधीक्षक से इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई पहल नहीं किए जाने पर मनीष कुट्वीट कर रेल मंत्रालय, पीएमओ कार्यालय, मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद से शिकायत की गई थी। साथ हीं फटे तिरंगे का फोटो भी शेयर किया गया था। उनकी शिकायत पर रेल मंत्रालय हरकत में आया। इसके बाद जंक्शन पर लगे तिरंगे को उतारा गया। मालूम हो कि जंक्शन पर सौ फुट ऊंचा झंडा रेल मंत्रालय के निर्देश पर लगाया गया था। बीते दिन तेज हवा के कारण वह झंडा फट गया था।
हाजत न मालखाना कैसा है ये थाना यह भी पढ़ें
जंक्शन स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण झंडा फट गया था। उसे उतरवाया गया है। नया झंडा उपलब्ध होने के बाद लगाया जाएगा।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार