बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय पर जताया आक्रोश

समस्तीपुर। चकसिकंदर पंचायत के चार वार्डों के बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सीओ के समक्ष सूची बनाने में धांधली का आरोप लगाते हुए आक्रोश प्रकट किया। वार्ड संख्या एक, दो, तीन एवं चार के आक्रोशित लोगों ने वार्ड अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों द्वारा बनाई गई सूची में हेरफेर किए जाने का आरोप लगाते हुए सूची को राजनीति से प्रेरित बताया। कहा कि वास्तविक बाढ़ पीड़ितों को छोड़ दी गई है। सीओ प्रीति लता ने कहा कि सूची में जो भी गड़बड़ी हुई है, उसकी जांच कराई जाएगी। मौके पर पूर्व मुखिया ब्रजेश प्रसाद राय, पैक्स अध्यक्ष राजेश प्रसाद राय, मंजू प्रकाश, राम श्रेष्ठ राय आदि मौजूद थे।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व नामांकन पोर्टल का कुलपति ने किया शुभारंभ यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार