ललन मांझी बने भूना पंचायत के राजद अध्यक्ष

मुंगेर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए गुरुवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष भूदेव प्रसाद दास ने भूना, नोनाजी और धौरी पंचायत में कमिटी का विस्तार किया। प्रखंड राजद अध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड के भूना पंचायत के राजद अध्यक्ष के पद पर ललन मांझी, महासचिव अनिल कुमार यादव, सचिव श्रीधर यादव को मनोनीत किया गया है। नोनाजी पंचायत में राजद अध्यक्ष पद पर संदीप कुमार, सचिव पद पर त्रिभुवन यादव को मनोनीत किया गया जबकि धौरी पंचायत में राजद अध्यक्ष के पद पर विभास कुमार यादव को मनोनीत किया। प्रखंड राजद अध्यक्ष ने कहा कि इनके मनोनयन से पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन मजबूत होगी।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार