भारत में सूचना क्रांति के अग्रदूत थे राजीव गांधी : डॉ. कामेश्वर

जागरण संवाददाता, छपरा : सारण जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरूवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। आधुनिक भारत एवं राजीव गांधीविषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के अग्रदूत थे। मौके पर अशोक जायसवाल,डा शंकर चौधरी, शिव बालक सिंह, इफ्तिखार हुसैन, केदारनाथ सिंह, हरेश यादव, सुरेश कुमार यादव, अखिलेश मिश्रा, तरुण कुमार तिवारी, सुनील कुमार सिंह, प्रो सुमन पाठक आदि मौजूद थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार