कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

पूर्णिया। जिला कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंदु सिन्हा ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी को आधुनिक भारत के सशक्तिकरण तथा दूरसंचार क्रांति का जनक माना जाता है। राजीव गांधी का मानना था कि विज्ञान और तकनीक की मदद के बिना उद्योगों का विकास नहीं हो सकता था। उन्होंने ना सिर्फ कंप्यूटर को भारत के घरों तक पहुंचाने का काम किया बल्कि भारत में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को आगे ले जाने में अहम रोल निभाया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरी शंकर सिंह, प्रवक्ता एजाज अहमद, विश्वजीत कुमार सिंह उर्फ रिटू, बंटी पोद्दार, नीरोज देवी, अफरोज अंसारी, उदय कांत झा, ललन कुमार, मोहन झा, तारानंद कुमार, नीरज कुमार, दिनकर स्नेही, संजय कुमार यादव, विनोद मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद, लाल मोहन यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री अंतिम सप्ताह में कर सकते हैं जल जीवन हरियाली के कार्यों का उद्घाटन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार