लोकसेवकों ने खाई सद्भावना की कसम

जहानाबाद : हम शपथ लेते हैं कि समाज में सद्भावना को बनाए रखने के लिए कोई कोई चूक नहीं छोड़ेंगे। कामकाज और समाज में सद्भाव बनाए रखने का कर्तव्य निर्वहन करते रहेंगे। जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार को कुछ अंदाज में सद्भावना की कसम खाई। मौका था गुरुवार को समाहरणालय में सद्भावना दिवस का आयोजन। समाहरणालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता अरबिद मंडल,पंचायती पदाधिकारी महफूज आलम, भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, संजीव मुआर, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक आलोक कुमार, सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार