सीवान: शरारती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

बिहार के सीवान जिले के चैनपुर ओपी क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई है। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने सिसवन सीवान मुख्य मार्ग व चैनपुर छपरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात अज्ञात बदमाशों ने प्रतिमा की चश्मा तोड़ दिया व नाम के साथ छेड़छाड़ की है। आम्बेडकर विकास मंच के तत्वाधान में सड़क जाम कर सुरक्षा की मांग व आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की गई। सीओ इन्द्रवंश राय व चैनपुर ओपी प्रभारी के समझने के बाद लोग शांत हुए और जाम हटा।

अन्य समाचार