राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पौधारोपण

जासं, शेखपुरा:

बरबीघा के श्री कृष्ण आश्रम में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए पौधारोपण का यह कार्यक्रम किया गया। इसके बाद कांग्रेस आश्रम में उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंदन पुष्प ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का योगदान देश के उन्नति में महत्वपूर्ण रहा है। उन्हें संचार क्रांति का जनक माना जाता है और पंचायती राज व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गोवर्धन सिंह, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कारू सिंह, पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, हरिशंकर कुमार, बृजेश कुमार, माको सिंह, नंदन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

---
शिक्षकों ने सेवा शर्तो की प्रति जलाई
जासं, शेखपुरा:
बिहार सरकार के द्वारा जारी किए सेवा शर्त की प्रति को को शिक्षकों के द्वारा जलाया गया। शिक्षकों के द्वारा प्रदर्शन भी किया गया। शिक्षकों के साथ बिहार सरकार के भेदभाव पूर्ण नीति के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अमोद कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। सेवा शर्त में कई मुख्य बिदुओं को दरकिनार कर दिया गया है। जिससे शिक्षकों के सामने भविष्य अंधकारमय दिख रहा है। इस अवसर पर शिक्षक संजय सिंह, मेहराव अंनसारी, रंजीत कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, परिमल कुमार, गोपाल कुमार, मुरारी राम, कुंज बिहारी सहित अन्य उपस्थित रह।
----
राजस्व अधिकारी को दी गई विदाई
जासं, शेखपुरा:
बरबीघा में राजस्व अधिकारी अंशु रंजन को स्थानांतरण के बाद विदाई दी गई। अंचल सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में अंचलाधिकारी अशोक कुमार ने राजस्व अधिकारी के कामों की सराहना की और उन्हें विदाई दी। मौके पर अंचल नाजिर प्रसन्नजीत कुमार, भागीरथ प्रसाद यादव, विलास प्रसाद, शंकर सुमन सिंह, शिक्षक संजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार