मानदेय नहीं मिलने पर रसोइयों ने बीडीओ का किया घेराव

भभुआ। प्रखंड में बनाए गए क्वांरटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों के लिए खाना बनाने वाली रसोइयों ने शुक्रवार को मानदेय की मांग करते हुए बीडीओ का घेराव की। रसोइयों से बीडीओ ने मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर रसोइया शांत हुई।

बता दें कि प्रखंड में पांच क्वारंटाइन सेंटर पर 35 रसोइया खाना बना रही थी। एक महीने से अधिक चले क्वारंटाइन सेंटर में रसोइयों ने बिना कुछ लिए खाना बनाया। लेकिन अब तक उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। जिसे लेकर रसोइयों में आक्रोश है। अधिकारियों के आश्वासन पर कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह किए बिना एक महीने से अधिक दिनों तक खाना बनाने वाली रसोइयां आज मजदूरी के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रही हैं। क्वारंटाइन सेंटर खत्म हुए दो महीने समाप्त होने को हैं। क्वारंटाइन सेंटर में खर्च के नाम पर लगभग 18 लाख रूपये की निकासी कर ली गई है। लेकिन रसोइयों को मानदेय नहीं मिला।
जिले में मिले 25 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या पहुंची 1090 यह भी पढ़ें
इस संबंध में बीडीओ रवि रंजन ने कहा कि रसोईयों के मानदेय का भुगतान हर हाल में किया जाएगा। उन्होंने रसोइयों से खाता नंबर की मांग की। रसोईया मंजू देवी, विद्या देवी, दौलती देवी, कमला देवी, जमवंती देवी ने आरोप लगाया कि अधिकारी जानबूझ कर हमलोगों को बरगला रहे हैं। रसोइयों ने कहा कि एक सप्ताह में मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार