मढ़ौरा में बनाए जाएंगे चार मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र

संसू, मढ़ौरा : प्रखंड में चार मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। इन केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बागवानी की व्यवस्था होगी। बच्चों के अनुरूप इसे प्ले स्कूल की तरह विकसित किया जाएगा।

बता दें कि आइसीडीएस मढ़ौरा के क्षेत्राधीन कुल 290 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 236 केंद्र संचालित होते हैं। 38 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जा चुके हैं। अब मनरेगा के तहत चार मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। अगहरा, शिल्हौरी, मिर्जापुर, रसूलपुर में इनका निर्माण चल रहा है। अगहरा पंचायत में निर्माण कार्य का शुक्रवार को पीओ नदीम अहमद ने निरीक्षण किया। मौके पर उन्होने जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र चाइल्ड फ्रेंडली होगा।
सोशल साइट पर लोकप्रिय हो रहीं जदयू नेत्री माधवी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार