गभीरार में उफनाई सरयू में नहा रहा किशोर डूबा

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभीरार गांव में उफनाई सरयू नदी के पानी में एक किशोर डूब गया। घटना शाम करीब 6 बजे की है। पानी में डूबा किशोर विश्राम भगत का पुत्र रजनीश कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव के दक्षिण में बने बांध पर रजनीश घूमने गया था। गांव के कुछ बच्चे बांध तक सरयू के हिलोर मार रहे पानी में नहा रहे थे। यह देख रजनीश भी पानी में कूद कर गोता लगाने लगा। तभी, तेज धारा के साथ पानी के अंदर समा गया। साथ के बच्चों ने परिजनों और गांववालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांववालों ने आग्रह करके स्थानीय गोताखोरों को किशोर रजनीश को खोजने में लगा दिया है। खबर लिखे जाने तक नदी के पानी में रजनीश का खोजबीन जारी है।

अन्य समाचार