गोली लगने से किसान जख्मी, ऑपरेशन कर निकाली गई गोली

रोहतास। दरिगांव थाना क्षेत्र के मलाव गांव में गोली लगने से एक किसान गंभीर रुप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने से उसी गांव का 49 वर्षीय अक्षयर बिद घायल हो गया। घायल के जांघ में गोली लगी है। जिसे शहर के महावीर स्थान-कुराइच स्थित श्री शिर्डीधाम मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक सह प्रबंध निदेशक डॉ. जेके मौर्या के अनुसार घायल किसान का दाहिने पैर का ऑपरेशन कर जांघ में फंसी गोली को निकाल दिया गया है। घायल की स्थिति काफी गंभीर थी, हालांकि आपरेशन के बाद फिलहाल खतरे से बाहर बताई जाती है।


थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि इस मामले में मलाव गांव के ही मुनी महतो को नामजद किया गया है। घटना के बाद से वह फरार है। किसान को किस रंजिश के कारण गोली मारी गई इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस घटना के कारणों की गुत्थि सुलझाने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली लगने से जख्मी अक्षैवर बिद का बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार