डिपल हत्या मामले में पति व ससुर को जेल

सिवान। थाना क्षेत्र के रसीदचक निवासी सुधीर कुमार सिंह की पत्नी डिपल कुमारी की हत्या मामले में पुलिस ने गुरुवार की रात मृतका के पति सुधीर सिंह एवं सुसर रामस्वरूप सिंह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि मृतका के भाई मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका मांझा निवासी अभिषेक सिंह ने बहन की हत्या मामले में मृतका के पति, श्वसुर,समेत सास राजकिशोरी देवी व देवर राहुल सिंह उर्फ बुलेट सिंह को आरोपित किया था। उसने ससुराल वालों पर बुलेट बाइक व दो लाख रुपये मांग करने का आरोप लगाया। इस संबंध में उसकी बहन ने अनहोनी की आशंका जता अपने मायके सूचना दी थी। इस दौरान 11 अगस्त से उसकी बहन गायब थी। इस मामले में अभिषेक ने डिपल की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था।

इलाज के दौरान घायल वृद्धा की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार