पानी भरे गड्ढे में एक नवजात शव पानी में उपलाता मिला

समस्तीपुर। सिघिया हनुमान मंदिर के समीप पानी भरे गड्ढे में एक नवजात का शव पानी में उपलाता हुआ मिला। उसके शरीर पर कई जगह निशान थे। इससे प्रतीत हो रहा था कि पक्षिओं ने अपने चोंच से उसे नोंच रखा है। गड़ढे में उपलाते हुए बच्चे के शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मुंह की कई तरह की चर्चाएं हो रही थी। कोई इसे अवैध संतान बता रहा था तो कोई अस्पताल प्रबंधक पर लापरवाही बरतने और फेंकने की बातें कह रहा था। इस बाबत पूछे जाने पर हेल्थ मैनेजर अर्जुन राय ने बताया कि 15 अगस्त को सोनसा एवं 19 अगस्त को आकोपुर की महिला ने अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दी थी। जन्म के बाद बच्चे को परिवार को सौंप दिया गया था। इस गड़ढे में उपलाता हुआ बच्चा किसका है, कहा नही जा सकता है। यह जांच का विषय है।

राहत राशि नहीं मिलने को लेकर कोल्हुआघाट में बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार