भाजपा ने सासाराम सीट पर जताई दावेदारी

रोहतास। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं ने शुक्रवार को बयान जारी कर सासाराम विधानसभा सीट को पार्टी की पारंपरिक सीट बताया है। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, जिला महामंत्री शशिभूषण प्रसाद व प्रवक्ता मंगलानंद पाठक ने कहा है कि सासाराम विधानसभा क्षेत्र से शुरू से ही भाजपा लड़ती आ रही है। पार्टी के सिद्धांतों, विचारों, संगठन के निर्देशों, जनाकांक्षाओं आदि के परिप्रेक्ष्य में जनसेवा व जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन इस क्षेत्र में भाजपा के स्थानीय संगठन व जन प्रतिनिधि द्वारा क्रियान्वित होती रही है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजे गए पत्र में कहा है कि जनसंघ काल से आज तक पार्टी के कुशल सांगठनिक संरचना में पार्टी सतत जन संपर्क में है। इसलिए सासाराम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का इस सीट पर प्रबल दावा बनता है। कार्यकर्ताओं का भी मत है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी अपनी इस परंपरागत क्षेत्र से चुनाव लड़े। ताकि स्थानीय कार्यकर्ताओं का मनोबल कायम रहे। प्रवक्ता ने कहा कि सासाराम विधानसभा रोहतास जिला का मुख्यालय है, जिसे पार्टी के पुराने व नए कार्यकर्ताओं ने अपने समर्पण से सिचित किया है।

गोली लगने से किसान जख्मी, ऑपरेशन कर निकाली गई गोली यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार