किसान हित में काम कर रही केंद्र सरकार

अरवल : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से जिलाध्यक्ष जगदीश यादव अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को कहा कि बिहार के किसानों में कृषि की दशा बदलने की ताकत है। यह प्रदेश कृषि उत्पादन में विविधताओं से भरा हुआ है। सरकार अगले कुछ वर्षों में किसानों की आमदनी दुगना करने पर काम कर रही है। सरकार 2022 तक किसानों की आय दुगना करने के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय कैबिनेट ने एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के लिए एक लाख करोड़ की मंजूरी दे दी है। इस फंड का इस्तेमाल फसल कटाई के बाद कृषि संबंधी इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए किया जाएगा। इसकी मदद से किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज तैयार करना, कलेक्शन सेंटर बनाना, फूड प्रोसेसिग यूनिट लगाना है। किसानों के पंप को सोलर उर्जा से जोड़ा जाएगा। इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा ने कहा कि देश के विकास में किसानों का अहम योगदान है। कई बार मौसम अनुकूल नहीं रहने और मुश्किल हालत में भी किसान फसल उपजाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कृषि विकास पर जोर है। किसानों की आमदनी बढ़ाने और फसल पर बेहतर लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए योजनाएं बनाई जा रही है और उसे किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर बेनी माधव र्शमा, संतोष शर्मा, संतोष सिंह आदी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार