विकास के दम पर लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव : विनय सिंह

बेगूसराय : विधानसभा चुनाव की तैयारी को ले भाजपा के जिला व मंडल के पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। विकास विद्यालय परिसर में प्रारंभ इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी जिला प्रभारी विनय सिंह ने कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव विकास व जनता की सेवा के दम पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं सहयोगी दलों के प्रत्याशियों को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करना है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से निरंतर जन सेवा में जुटे रहने की अपील भी उन्होंने की। सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील भी उन्होंने की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि देश में विकास की गति को देखकर विपक्ष हतोत्साहित है और रोज नए हथकंडे अपना रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के नीतिगत फैसले से हर वर्ग के लोगों का आर्थिक एवं समाजिक उत्थान हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारी अनिल सिंह, कुंदन भारती, मृत्युंजय कुमार वीरेश, बलराम सिंह, कृष्णमोहन पप्पु, आशुतोष कुमार हीरा, राजीव वर्मा, सुमित सन्नी, अमरेश कुमार, आलोक कुमार बंटी समेत अन्य भी मौजूद थे।

सेवा शर्त की प्रतियां जलाकर नियोजित शिक्षकों ने जताया विरोध यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार