कोरोना के नाम पर सरकार की तानाशाही

जहानाबाद : कोरोना संक्रमण के नाम पर राज्य सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। लॉकडाउन के कारण लोग भूखमरी के शिकार होते जा रहे हैं। सरकार एक आसान तरीका लॉकडाउन के रूप में ढूंढ लिया है। वैकल्पिक व्यवस्था भी हो सकता था लेकिन आम आवाम को परेशान करने में लगी है। यह आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी ने लगाया है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन से कई लोगों की रोजी रोटी समाप्त हो गई है। कई परिवार के समक्ष भूखमरी की स्थिति कायम हो गई है। उनलोगों ने सुबह से शाम तक दुकान खोले जाने की अनुमति देने की मांग जिलाधिकारी से की है। बैठक में प्रो. भूषण कुमार सिंह, कन्हैया जी, प्रवीण शर्मा, नवीन शर्मा, गौरीशंकर यादव, प्रेम कुमार,उपेंद्र कुशवाहा, प्रो खलील अंसारी, सुरेंद्र शर्मा, अजीत यादव, अवध पासवान, सरवर सलीम, रामचंद्र साव सोनी, अशोक प्रियदर्शी, आबिद मजीद इराकी कामरान हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद थे।
पीपुल्स फ्रेंडली पुलिसिंग होगी प्राथमिकता : एसपी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार