सारण में 105 पंचायत के 468 गांव हैं बाढ़ से प्रभावित

जागरण संवाददाता, छपरा :

सारण जिले में बाढ़ की स्थित यथावत बनी हुए है। पिछले एक महीने से नौ प्रखंडों के 105 पंचायत के 468 गांव प्रभावित है। जिसमें सात लाख 25 हजार 895 लोग प्रभावित है। जिले के तरैया, मशरक, मकेर, परसा, मढ़ौरा,अमनौर, इसुआपुर,पानापुर एवं गड़खा प्रखंड में बाढ़ का पानी है। प्रभावित 54 हजार 802 परिवारों को छह हजार की दर से 32 कारोड़ 88 लाख 12 हजार रूपये भेजा गया है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बाढ़ प्रभावित गांव में राहत एवं बचाव कार्य नियमित रूप से संचालित करने का आदेश दिया है।
जेपीयू में हो सकती है ओएमआर शीट पर परीक्षा यह भी पढ़ें

इनसेट
सारण में बाढ़ व बचाव कार्य एक नजर में :
- 09 प्रखंड के 105 पंचायत के 468 गांव बाढ़ प्रभावित
- 07 लाख 25 हजार 895 लोग बाढ़ के पानी से है प्रभावित
- 140 नाव व 08 मोटर वोट बाढ़ प्रभावित पंचायतों में चलाया जा रहा
-24 सामुदायिक रसोई चल रहा है बाढ़ प्रभावित गांव में
-15 हजार 418 लोगों को सामुदायिक रसोई में प्रतिदिन दिया जा रहा है भोजन
-03 एनडीआरएफ की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में तैनात
ऑनलाइन पेटिग प्रतियोगिता में किरण कुमारी प्रथम यह भी पढ़ें
- 57 अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र खुले
-08 पशु कैंप में पशुओें का किया गया उपचार
-22 हजार 85 पशु है बाढ़ प्रभावित
-56 क्विटल पशु चारा का हुआ वितरण
-01 लाख छह हजार 940 हैलोजन टेबलेट वितरित
- 28.31 हजार पॉलिथीन सिट़्स बाढ़ पीड़ितों को दिया गया
-32 करोड़ 88 लाख 12 हजार रूपये जीआर में वितरित
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार