अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

बक्सर। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग पर देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। दानी कुटिया व कृतपुरा के बीच हुई घटना की जानकारी सुबह चार बजे किसी ने फोन कर पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, पर खबर भेजे जाने तक पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की जानकारी देते हुए मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थनाध्यक्ष ने बताया कि चार बजे सुबह उन्हें किसी ने घटना की सूचना दी है। माना जा रहा है कि सड़क हादसा देर रात से तीन बजे सुबह के बीच हुई है। क्योंकि जब पुलिस पहुंची तब तक सड़क पर बिखरा खून सूख चुका था। उन्होंने बताया कि अधेड़ की उम्र 48 से 50 वर्ष के बीच की होगी। मृतक के शरीर पर हाफ पैंट और बनियान मौजूद होने के चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक आसपास का ही होगा। जो अल सुबह टहलने निकला होगा और किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। आशंका यह भी जताई जा रही है कि मृतक विक्षिप्त हो सकता है, जो कहीं से आ गया होगा। क्योंकि इतनी सुबह कोई टहलने नहीं निकलता है। बहरहाल, मृतक की पहचान के लिए पुलिस आस-पड़ोस के गांव में पता गला रही है। लेकिन,, शाम तक मृतक की पहचान नहीं की हो सकी थी।

एक सेमी की रफ्तार से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार