एक सेमी की रफ्तार से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर

बक्सर। बक्सर में शनिवार से गंगा के जलस्तर में वृद्धि होनी शुरू हो गई है। एक सेमी की रफ्तार से जलस्तर 56.09 मीटर दर्ज किया गया है। जागरण द्वारा इस बारे में कल ही पूर्वानुमान बताया गया था। चेतावनी बिदु से अब मात्र 3.24 मीटर का फासला शेष रह गया है।

करीब एक सप्ताह से बक्सर में गंगा का जलस्तर लगातार स्थिर चल रहा था। इस बीच 95.92 मीटर से 95.96 मीटर के बीच जलस्तर बना रहा। केंद्रीय जल आयोग से मिली सूचना के अनुसार शुक्रवार आधी रात से जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि शुरू हुई है। सुबह तक रफ्तार बढ़कर एक सेमी प्रति घंटा पहुंच गई। इसकी जानकारी देते हुए कनीय अभियंता कन्हैया कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह जलस्तर 56 मीटर के आंकड़ा को पार कर अब आगे जा रहा है। इस बीच सुबह आठ बजे 56.04 मीटर तथा अपराह्न तीन बजे 56.09 मीटर दर्ज किया गया है। बताते चलें कि, बक्सर में 59.32मीटर पर चेतावनी तथा 60.32 मीटर पर खतरे का निशान दर्ज है। चेतावनी बिदु से अब महज 3.24 मीटर का फैसला शेष बचा है।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता एजाज कलीम ने बताया कि फिलहाल जिले में बाढ़ की स्थिति सामान्य बनी हुई है, कहीं कोई खतरा नहीं है। इधर, आज रात या कल सुबह तक मध्यप्रदेश के वाणसागर से छोड़े गए 1,79000 क्यूसेक पानी के गंगा में मिलने की उम्मीद है। इसके बाद गंगा पर दबाव बढ़ने से जलस्तर वृद्धि की रफ्तार में और तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार