आस्था के साथ लोगों ने की बाबा गणिनाथ की पूजा

संवाद सूत्र, नुआंव: स्थानीय बाजार स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर में उनकी जयंती सह वार्षिक पूजनोत्सव कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेश्वर गुप्ता व संचालन सचिव राजेश गुप्ता ने की। वार्षिक पूजनोत्सव की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन के साथ हुई। इसके बाद विचार गोष्ठी में मंदिर निर्माण एवं समाज के उत्थान पर चर्चा हुई। कानू सह हलुवाई वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष रामाकांत गुप्ता ने कहा कि बाबा गणिनाथ हमारे कुल देवता है। इसलिए इनके बताए गए रास्ते पर चलना हमारा पहला धर्म व कर्तव्य है। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए सत्य अहिसो परमो धर्म के साथ समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर शिक्षा पर बल दिया था। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मुनेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता, अछैवर साह, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, शिवजी गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रमोद गुप्ता संतोष गुप्ता, केदार गुप्ता सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रजनीश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

करमीचक गांव में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में मची अफरातफरी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार