प्रवासी कामगारों को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की पहल

जमुई। कोरोना काल में विषम परिस्थितियों में जीने को विवश प्रवासी कामगारों के लिए अच्छी खबर है। आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत उन्हें अब स्वरोजगार का अवसर मुहैया कराया जाएगा। इस दिशा में सोनो स्थित सर्वोदय आश्रम, भारत सरकार के कृषि एवं कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

इस बाबत ग्राम भारती सर्वोदय आश्रम के संचालक कुमार विमलेश एवं कृषि विज्ञान केंद्र जमुई के वरीय विज्ञानी डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी दी कि प्रवासी कामगारों के लिए स्वरोजगार व स्वावलंबन की दिशा में शुरू की गई यह अनूठी पहल है। इसके जरिए प्रथम चरण में 60 प्रवासी कामगारों को प्रशिक्षित किया जाएगा जो प्रशिक्षण के उपरांत स्वरोजगार के साधन के रूप में मशरूम की खेती को बढ़ावा देंगे। यही इनकी आजीविका का मुख्य साधन होगा। आगामी 26 से 28 अगस्त तक स्थानीय सर्वोदय आश्रम में संचालित होने वाले उक्त प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा मशरूम की खेती से जुड़ी हर जानकारी सुलभ कराई जाएगी।
अवर निरीक्षक ने दो पर कराया मामला दर्ज यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार