अज्ञात बीमारी से चार मवेशियों की हुई मौत

सहरसा। किसनपुर पंचायत के सुरमाहा वार्ड तीन में शुक्रवार को एक ही पशुपालक चार मवेशियों की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। जिसके कारण पशुपालक परेशान हैं। पशुपालक नथन यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक गाय का बछड़ा मरा हुआ था। उसके बाद शनिवार की सुबह 24 घंटे के अंदर एक-एक कर दो गाय और एक भैंस मर गई। पशुओं में बीमारी का कोई लक्षण नहीं देखा गया। स्थानीय कई पशु चिकित्सक से दिखाया गया, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एक ही दरवाजे पर दो दिन में चार पशुओं की मौत होने से आस-पड़ोस के पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। पशुपालक ने इस बाबत पशुचिकित्सा पदाधिकारी, सीओ, ओपी अध्यक्ष को आवेदन के माध्यम से सूचना दी है। वहीं पशुचिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार बबलू ने बताया कि मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगना संभव हैं। किसी संक्रमण के शिकार होने से पशुओं की मौत होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

पोखर व जलकरो में इंटीग्रेटेड फार्मिंग करें : डीएम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार