विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

समस्तीपुर। विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने शनिवार को मोरवा पंचायत के पासवान टोले में सड़क का शिलान्यास किया। संबोधित करते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास होना बताया। पूर्व मुखिया विजय कुमार झा, चौधरी सहनी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रविद्र कुमार, संजय सहनी, अशोक कुमार सिंह एवं कौशलेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर रामबाबू सिंह, राशमणि सहनी, विधायक कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, रणधीर सिंह, नरेश सिंह आदि मौजूद थे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार